विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UIICL AO Phase-I Result 2026: एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:11 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 09:16 AM (IST)

यूआईआईसीएल की ओर से UIICL AO Phase-I Result 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UIICL AO Phase-I Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

UIICL AO Phase-I Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. एओ फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. आधिकारिक वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी UIICL की ओर से एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर AO फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर फेज-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

फेज-1 की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को जल्द ही फेज-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें फेज-1 रिजल्ट

एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. होमपेज पर Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UIICL AO Phase-I Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर होगा फेज-2 एग्जाम

फेज-1 की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को फेज-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। फेज-2 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड की घोषणा भी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में अपने रोल नंबर की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही फेज-2 परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: RRB JE Answer Key 2026 Link: आरआरबी जेई आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।