RRB JE Answer Key 2026 Link: आरआरबी जेई आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड
रेलवे जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 एग्जाम आंसर की-रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इससे प्रश्न उत्तरों का मिलान ...और पढ़ें

RRB JE answer key and response sheet
HighLights
रेलवे ने जारी की जेई सीबीटी 1 आंसर की।
17 नवंबर तक रहेगा ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 CBT-1 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27, 28 अक्टूबर एवं 2 नवंबर 2026 को करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब आरआरबी की ओर से उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी द्वारा अभ्यर्थी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने परिणाम का अनुमान लगा सकते हैं।
इस डेट तक दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन
आंसर की द्वारा प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर अभ्यर्थी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होता है तो वे उस पर 17 नवंबर 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ध्यान रखें कि उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान भी करना होगा।
आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स
- आरपीएफ एसआई आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर जेई, डीएमएस, सीएमएस (CEN 04/2026 JE Others) पर क्लिक करना होगा।
- अब अभ्यर्थी आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ/ पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
- अब आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके साथ ही आप यहीं से आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए चयन CBT एग्जाम, CBAT में भाग लेना होगा। अंत में अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। फाइनल लिस्ट सीबीटी एवं सीबीएटी को ध्यान में रखकर तैयार होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4029 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।