विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSB Odisha Recruitment 2024: इस राज्य में 2064 टीचिंग पोस्ट के लिए आवेदन शुरू, ये रही भर्ती डिटेल

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 09 Jan 2024 05:58 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jan 2024 05:59 PM (IST)

स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ओडिशा की ओर से टीचिंग पोस्ट के अंतर्गत 2064 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली ...और पढ़ें

SSB Odisha Recruitment 2024: ओडिशा टीचर भर्ती के लिए यहां से भरें एप्लीकेशन फॉर्म।
SSB Odisha Recruitment 2024: ओडिशा टीचर भर्ती के लिए यहां से भरें एप्लीकेशन फॉर्म।

HighLights

  1. एसएसबी ओडिशा की ओर से 2 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर निकली भर्ती।
  2. इस भर्ती में शामिल होने के लिए 7 फरवरी तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। टीचर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB), ओडिशा की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए एसएसबी ओडिशा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे एसएसबी ओडिशा की ऑफिशियल वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि 7 फरवरी 2024 तक भरा जा सकता है।

SSB Odisha Teacher Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको What's New सेक्शन में जाकर Recruitment to the posts of TGT in Non-Govt. Fully Aided High Schools of Odisha (Apply Online) के आगे दिए गए "व्यू" लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको पहले न्यू यूजर लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी रजिस्टर्ड यूजर पर क्लिक करके अन्य जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

SSB Odisha Teacher Recruitment 2024 Application Form Direct Link 

SSB Odisha Teaching Posts Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

अनरिजर्व एवं SEBC कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार बीएड/ बीए बीएड/ बीएससी बीएड/ B.H.Ed./ शास्त्री/ शिक्षा शास्त्री (संस्कृत)/ सीपीएड/ डीपीएड/ बीपीएड/ एमपीएड आदि किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।

यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन हुए शुरू, dsssb.delhi.gov.in पर करें अप्लाई