विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन हुए शुरू, dsssb.delhi.gov.in पर करें अप्लाई

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 09 Jan 2024 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jan 2024 04:31 PM (IST)

दिल्ली सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जूनियर असिस्टेंट स्टेनोग्राफर लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) असिस्टेंट ग्रेड-1 के 2354 ...और पढ़ें

DSSSB Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई।
DSSSB Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. डीएसएसएसबी में 2354 पदों पर निकली भर्ती।
  2. आवेदन प्रक्रिया आज से हो चुकी है शुरू।
  3. 7 फरवरी 2024 तक भरा जा सकता है ऑनलाइन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 जनवरी 2024 से शुरू कर दी गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 7 फरवरी 2024 तक भरा जा सकता है।

इस तरीके से भरें एप्लीकेशन फॉर्म

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर जाने के बाद उम्मीदवारों को पहले क्लिक हियर टू न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवारों को साइन इन के माध्यम से अन्य जानकारी एवं दतावेज अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • अंत में उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

DSSSB Recruitment 2024 Application Form Direct Link

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट, कार्ड, क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।

क्या है योग्यता

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया हो और साथ ही उम्मीदवारों को टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 27/ 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 7 फरवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।