विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, सैलरी और पात्रता सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:15 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 04:36 PM (IST)

एसबीआई की ओर से SBI SO Recruitment 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 25 नवंबर तक इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।

SBI SO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

SBI SO Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन आज से शुरू।

  2. कुल 60 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एसबीआई में बतौर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 नवंबर, 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

भर्ती संबंधित विवरण

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल के लिए कुल 25 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 6 पद, ओबीसी के लिए कुल 16 पद, एसटी के लिए कुल 4 पद और एससी के लिए कुल 9 पद आरक्षित है।

स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के लिए जरूरी पात्रता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आयु-सीमा

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

मैनेजर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 85,920 रुपये से लेकर 99,320 रुपये और डिप्टी मैनेजर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 64,820 रुपये से लेकर 67,160 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और प्रोफेशनल ज्ञान विषय से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए संचालित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- AFCAT Notification 2027: एफकैट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 नवंबर से स्टार्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।