विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कक्षा 1 भी नहीं पास तो भी मिल जाएगी सरकारी नौकरी, 24752 पदों के लिए इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई; पढ़े पूरी डिटेल

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:37 AM (IST)

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए बिना पढ़े-लिखे (अनपढ़) ...और पढ़ें

Rajasthan Safai Karmi Vacancy 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती

Rajasthan Safai Karmi Vacancy 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती

HighLights

  1. राजस्थान में सफाई कर्मी पदों पर हो रही बंपर भर्ती।

  2. 13 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट ,

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी के लिए डिग्री-डिप्लोमा सहित कई योग्यताएं होनी जरूरी होती हैं जिसके चलते कम पढ़े-लिखे लोगों का सरकारी नौकरी का सपना टूट जाता है। लेकिन, राजस्थान सरकार की ओर से सफाई कर्मी के 24752 रिक्त पदों भर्ती (Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026) निकाली गई है जिसमें अनपढ़ व्यक्ति भी जॉब पा सकते हैं।

इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

राजस्थान सरकार की ओर से सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में अगर आप भी अनपढ़ हैं और गवर्नमेंट जॉब पाना चाहते हैं तो अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर लें। 13 अक्टूबर के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in अथवा एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करने के उपरान्त Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal Online Application Form का चयन करें। करके मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को OTR करना अनिवार्य होगा।

एप्लीकेशन फीस

सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये और आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये फीस जमा करनी होगी।

आवेदन के लिए पात्रता

सफाई कर्मचारी पदों पर आवेदन के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। बिना पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकता हैं। हालांकि, इच्छुक अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।

लॉटरी के माध्यम से होगा चयन

इस भर्ती के लिए चयन चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। किसी भी प्रकार की परीक्षा और इंटरव्यू नहीं लिया जायेगा। नगरीय निकाय में 1 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को लॉटरी में प्राथमिकता दी जाएगी।

वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7410 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- RRB Station Master Notification 2026: रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी, आयु सीमा में हुआ बदलाव; आवेदन जल्द होंगे स्टार्ट