RRC NR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 4 हजार से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, अप्लाई करने के लिए इतनी होनी चाहिए उम्र
रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 4 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
-1794901976922_m.webp)
RRC NR Apprentice Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।
HighLights
4 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती।
11 दिसंबर तक अप्लाई करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती सेल RRC नॉर्दन रेलवे में अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर, 2026 से शुरू को गई है। जो युवा रेलवे में बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में शामिल होना चाहते हैं। वे RRC NR Apprentice 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 4651 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की लास्ट डेट 11 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।
पात्रता मानदंड
- अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 11 दिसंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कितनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग जैसे एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टिलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। कक्षा दसवीं एवं आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर नेरिच लिस्ट तैयार की जाएगी।
सभी उम्मीदवारों को सलाद दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।