विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRC Mumbai Apprentices 2026: अप्रेंटिसशिप के 2 हजार से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इतना मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:47 PM (IST)

आरआरसी मुबंई में अप्रेंटिसशिप के कुल 2861 पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 02 दिसंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

RRC Mumbai Apprentices 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

RRC Mumbai Apprentices 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1.  02 दिसंबर तक अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने का मौका।

  2. कुल 2861 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती सेल RRC, मुबंई में अप्रेंटिसशिप के कुल 2861 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो युवा रेलवे से अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण लेना चाहते हैं। वे RRC Mumbai Apprentices 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अप्रेंटिसशिप के जरिये विभिन्न ट्रेड पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 02 दिसंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 03 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों के पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,600 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए, जो इस प्रकार है। 

  • कक्षा दसवीं का प्रमाण-पत्र
  • जिस ट्रेड के लिए अप्लाई किया है, उसके सभी सेमेस्टर के सर्टिफिकेट।
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • दिव्यांगता प्रमा-पत्र आदि

इन 5 तरीकों से करें अप्लाई

आरआरसी मुबंई में अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्रलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म स्वयं भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrccr.com विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर RRC Mumbai Apprentices 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को भरने के बाद दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  4. इसके बाद निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  5. फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका; रजिस्ट्रेशन के लिए यहां देखें डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।