RRB Technician Recruitment 2026: टेक्नीशियन के 6565 पदों पर रजिस्ट्रेशन इस डेट से होंगे शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य डिटेल
आरआरबी ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 व ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे।

RRB Technician Recruitment 2026: आवेदन जल्द होंगे शुरू।
HighLights
आवेदन 20 जून से होंगे शुरू।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 व ग्रेड 3 के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबित आरआरबी में टेक्नीशियन के कुल 6565 पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। जो उम्मीगदवार रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहें हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही RRB की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से आवेदन कर सकेंगे।
शॉर्ट नोटिफिकेशन में साझा की गई जानकारी के मुताबिक टेक्नीशियन ग्रेड 1 व ग्रेड 3 के पदों पर आवेदन 30 जून से शुरू होंगे और उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी की ओर से टेक्नीशियन के कुल 6565 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ग्रेड-1 के लिए कुल 323 पद और ग्रेड-3 के कुल 6242 पद आरक्षित किए गए हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी, बीटेक, बीई या 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और ITI भी पास होना चाहिए।
- टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
इतना मिलेगा हर महीने वेतनमान
टेक्नीशियन ग्रेड-1 के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को हर महीने 29,200 रुपये और टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को हर महीने 19,900 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी डिटेल को ध्यान से पढ़ लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
