Railway Recruitment 2026: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 1079 पदों पर आवेदन स्टार्ट, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई
एसईसीआर नागपुर में 1079 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026
HighLights
रेलवे में अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती का एलान।
18 जून तक रहेगा ऑनलाइन आवेदन का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR), नागपुर में अप्रेंटिसशिप के 1079 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 19 मई से से शुरू हो गए हैं। जो भी अभ्यर्थी वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 जून 2026 निर्धारित है।
निशुल्क भरा जा सकता है फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात सभी श्रेणी के अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10th/ मैट्रिक पास किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो।
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 19 मई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर किया जा सकता है। इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात सभी वर्ग के उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
बिना परीक्षा के होगा चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ ही मेडिकल रूप से फिट होना आवश्यक होगा तभी उन्हें रिक्त पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
