विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट, 1250 पदों पर भर्ती के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:37 PM (IST)

रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने के लिए स्नातक अनिवार्य है।

RRB Station Master Recruitment 2026: विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी।

RRB Station Master Recruitment 2026: विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी।

HighLights

  1. आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू।

  2. कुल 1250 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने RRB Station Master Recruitment 2026 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार 27 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

आयु-सीमा

स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा में विज्ञान, गणित, रीजनिंग आदि विषयों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

इतना मिलेगा हर महीने वेतनमान

स्टेशन मास्टर का पद 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के अंतर्गत आता है। ऐसे में इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को शुरुआती वेनमान हर महीने 35,400 रुपये दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: बचपन में दोस्तों ने किया था पिता के काम का अपमान, पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर रिक्शा चालक का बेटा बना IAS