विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Station Master Vacancy 2026: रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:28 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 03:30 PM (IST)

रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ ही दिनों का समय है। उम्मीदवार ...और पढ़ें

RRB Station Master Vacancy 2026

RRB Station Master Vacancy 2026

HighLights

  1. स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक।

  2.  25 नवंबर तक अप्लाई करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जो उम्मीदवार रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं कर सके हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 25 नवंबर, 2026 निर्धारित है।

भर्ती संबंधित विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 1265 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 542 पद, ओबीसी के लिए कुल 296 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 147 पद, एससी के लिए कुल 176 पद और एसटी के लिए कुल 104 पद आरक्षित किए गए हैं।

इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी

स्टेशन मास्टर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु 20 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में किया जाएगा। पहला चरण सीबीटी, दूसरा चरण सीबीएटी और तीसरा चरण दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया है। सीबीटी परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, रीजनिंग और लॉजिकल कैपेबिलिटी विषय से 100 अंकों अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी और एससी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें सीबीएटी परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: RRB Group D CBT-I Result 2026: रेलवे ग्रुप-डी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 16 नवंबर को डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।