विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RPSC Vacancy 2025: राजस्थान असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई

Published: Mon, 28 Jul 2025 11:33 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2025 09:15 AM (IST)

राजस्थान में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। जो भी अभ्यर्थी एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग ...और पढ़ें

RPSC AAE Vacancy 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
RPSC AAE Vacancy 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. राजस्थान असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन शुरू।
  2. 26 अगस्त तक रहेगा ऑनलाइन आवेदन का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (AAE) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम स आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 26 अगस्त 2025 निर्धारित है।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी को देवनागरी स्क्रिप्ट में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर सिटीजन एप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सामान्य (अनारक्षित)/ पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर)/ अति पिछड़ा वर्ग क्रीमीलेयर से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर)/ अति पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर/ आर्थिक रूप से कमजोर/ सहरिया/ आदिम जाति के अभ्यर्थियों को फीस 400 रुपये जमा करनी होगी।

भर्ती विवरण

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। भर्ती के माध्यम से सहायक कृषि अभियंता के 281 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

यह भी पढ़ें- RRB Technician Apply 2025: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका