विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RPSC Assistant Professor Vacancy 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन कल से शुरू, यहां rpsc.rajasthan.gov.in से कर सकेंगे अप्लाई

Published: Fri, 19 Sep 2025 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2025 05:34 PM (IST)

आरपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर कल से आवेदन शुरू हो जाएंगे। जो उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर के ...और पढ़ें

RPSC Assistant Professor Vacancy 2025: आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित।
RPSC Assistant Professor Vacancy 2025: आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित।

HighLights

  1. असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन कल से शुरू।
  2. कुल 574 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार राजस्थान में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करना चाहते हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया कल यानी 20 सितंबर से शुरू हो जाएगी। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 अक्टूबर, 2025 रात 12 बजे कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आरपीएससी की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन 01 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in विजिट कर सकते हैं। 

आयु-सीमा

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। राजस्थान के एससी एवं एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और राजस्थान राज्य की एससी एवं एसटी, ओबीसी महिला व दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ ही उम्मीदवारों ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट पास किया हुआ होना चाहिए और उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। 

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगाष लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से संबंधित विषय और राजस्थान राज्य से संबंधित विषय से 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: MPESB Police Constable 2025: कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, दसवीं पास कर सकते हैं अप्लाई