विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MPESB Police Constable 2025: कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर निकली भर्ती, दसवीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Published: Fri, 19 Sep 2025 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2025 12:05 PM (IST)

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 7 हजार से ज्यादा पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ...और पढ़ें

MPESB Police Constable 2025: इस दिन होगी परीक्षा।
MPESB Police Constable 2025: इस दिन होगी परीक्षा।

HighLights

  1. पुलिस कांस्टेबल के कुल 7500 पदों पर भर्ती।
  2. आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से MPESB Police Constable 2025 के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में बतौर पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, वे पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 7500 पदों पर नियुक्ति की जाएी। उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये, मध्य प्रदेश के एससी एवं एसटी, ईडब्ल्यूएस, उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के एससी एवं एसटी और ईडब्ल्यूएस के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित की गई है।

इस दिन होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से पुलिस कांस्टेबल 2025 की भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 से लेकर 04.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं व इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, अनुसूचित जाति उम्मीदवार कक्षा आठवीं व इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही मध्य प्रदेश के सामान्य पुरुष, ओबीसी और अन्य प्रदेश के अधिवासी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, महिला और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि, विज्ञान और गणित विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। बता दें, इस भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: UPPSC Prelims Exam 2025: जल्द जारी होगा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड, परीक्षा 12 अक्टूबर को होगी