विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का एलान, रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:52 AM (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में लगभग 20 हजार पदों पर भर्ती का ...और पढ़ें

20 हजार पदों पर भर्ती के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन।

20 हजार पदों पर भर्ती के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग में लगभग 20 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एमपी में 200 सांदीपनि विद्यालय और जनजातीय क्षेत्रों में लगभग 200 स्कूल खोले जाने का एलान भी किया। यही नहीं मुख्य मंत्री और शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के दौरान 950 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी दिए।

20 हजार पदों पर होगी भर्ती

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साल 2003 से पहले स्कूल शिक्षा विभाग का कुल बजट 400 करोड़ रुपये था। जोकि अब बढ़कर लगभग 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में जल्द ही स्कूल शिक्षा विभाग में लगभग 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती कब होगी, कौन आवेदन करने के पात्र होंगे और चयन का स्वरूप क्या होगा। इससे संबंधित जानकारी बहुत जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से साझा की जाएगी। 

200 सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत

स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के साथ-साथ प्रदेश में लगभग 200 नए सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत भी की जाएगी। बता दें, वर्तमान में प्रदेश में करीब 369 सांदीपनि विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में अब आने वाले समय में बहुत 200 नए सांदीपनि विद्यालयों का संचालन किया जाएगा।

जनजातीय क्षेत्रों में होगी 200 विद्यालयों की स्थापना

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने और स्कूलों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में 200 नए स्कूल खोने जाने को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही मुख्य मंत्री ने बताया कि पहले प्रदेश में 500 छात्रों को लैपटॉप वितरित किए जाते थे। लेकिन अब प्रदेश में एक लाख 45 हजार छात्रों को लैपटॉप दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: NICL Assistant Mains Admit Card 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस डेट पर होगी परीक्षा