NICL Assistant Mains Admit Card 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस डेट पर होगी परीक्षा
एनआईसीएल ने असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

NICL Assistant Mains Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी।
30 अक्टूबर को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा के जरिये असिस्टेंट के कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड
एनआईसीएल असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- अब NICL Assistant Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 अक्टूबर को आयोजित कराई जाएगी। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर विषय से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिये कुल 500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें एससी के कुए 67 पद, एसटी के लिए 36 पद, ओबीसी के लिए 104 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 38 पद और जनरल के लिए कुल 255 पद रिजर्व है।
