Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ने निकाली 66 पदों की नई भर्ती, आज से करें आवेदन rbi.org.in पर

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 08:45 AM (IST)

    RBI Recruitment 2023 भारतीय रिजर्व बैंक ने आज यानी मंगलवार 20 जून 2023 को जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विभागों में सलाहकारों विशेषज्ञों और विश्लेषकों के कुल 66 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी बुधवार 21 जून किए जा सकते हैं।

    Hero Image
    RBI Recruitment 2023: आवेदन आरबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, opportunities.rbi.org.in पर 11 जुलाई तक।

    RBI Recruitment 2023: रिजर्व बैंक में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून को पूरी करने के बाद और वर्तमान में चल रही जूनियर इंजीनियर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के बीच एक और भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक द्वारा मंगलवार, 20 जून 2023 को जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार, विभिन्न विभागों में सलाहकारों, विशेषज्ञों और विश्लेषकों के कुल 66 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर (लेटेरल भर्ती 2022) की जानी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - IBPS RRB 2023: आज है ग्रामीण बैंकों में 8611 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, ये रहे अप्लाई लिंक

    RBI Recruitment 2023: आज से करें आवेदन rbi.org.in पर

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई सलाहकारों, विशेषज्ञों और विश्लेषकों की अनुबंध भर्ती में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, rbi.org.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार सम्बन्धित पद के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 21 जून से शुरू हो रही है और आखिरी तारीख 11 जुलाई 2023 निर्धारित है।

    RBI Recruitment 2023: रिजर्व बैंक इन पदों के लिए करेगा भर्ती

    • डेटा वैज्ञानिक - 3 पद
    • डेटा इंजीनियर - 1 पद
    • आइटी सुरक्षा विशेषज्ञ - 10 पद
    • आइटी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइटी) - 8 पद
    • आइटी प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइटी) - 6 पद
    • नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर - 3 पद
    • अर्थशास्त्री (मैक्रो-इकनॉमिक मॉडलिंग) - 1 पद
    • डेटा विश्लेषक (अनुप्रयुक्त गणित) - 1 पद
    • डेटा विश्लेषक (अनुप्रयुक्त अर्थमिति) - 2 पद
    • डेटा विश्लेषक (TABM/HANK मॉडल) - 1 पद
    • विश्लेषक (ऋण जोखिम) - 1 पद
    • विश्लेषक (बाजार जोखिम) - 1 पद
    • विश्लेषक (चलनिधि जोखिम) - 1 पद
    • वरिष्ठ विश्लेषक (ऋण जोखिम) - 1 पद
    • वरिष्ठ विश्लेषक (बाजार जोखिम) - 1 पद
    • वरिष्ठ विश्लेषक (चलनिधि जोखिम) - 1 पद
    • विश्लेषक (दबाव परीक्षण) - 2 पद
    • विश्लेषक (विदेशी मुद्रा एवं व्यापार) - 3 पद
    • आइटी - साइबर सुरक्षा विश्लेषक - 8 पद
    • सलाहकार - लेखा - 3 पद
    • सलाहकार - लेखा/कर-डीआइसीजीसी - 1 पद
    • विधिक सलाहकार - लेखा/कर-डीआइसीजीसी - 1 पद
    • आइटी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइसीजीसी) - 1 पद

    यह भी पढ़ें - RBI JE Recruitment 2023: रिजर्व बैंक ने शुरू की 35 जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, ये रहा लिंक