विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan VDO Vacancy 2026: बड़ी खबर! राजस्थान में वीडीओ के 4000 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:38 AM (IST)

राजस्थान में अगले दो महीने में कुल 7840 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसमें से सबसे ज्यादा पद ...और पढ़ें

RSSB Vacancy 2026

RSSB Vacancy 2026

HighLights

  1. राजस्थान में दिसंबर तक 7840 पदों पर होगी भर्ती।

  2. ग्राम विकास अधिकारी के 4 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में सरकारी नौकरी का खजाना शुरू होने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 4000 पदों के लिए अभ्यर्थना मिल गई है और जल्द ही इसका परीक्षण करके नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जायेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन इसी महीने से स्टार्ट हो सकते हैं।

कौन कर सकेगा वीडीओ पदों के लिए आवेदन

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने स्नातक या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समकक्ष योग्यता धारित की हो। इसके साथ ही उम्मीदार ने निर्धारित कंप्यूटर सर्टिफिकेट/ कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा।/ पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ RS CIT कोर्स किया हो। अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि हिंदी में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार ने न्यूनतम आयु 18 वर्ष प्राप्त कर ली हो और अधिकतम आयु 40 साल प्राप्त न की हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

दिसंबर तक 7840 पदों पर भर्ती निकालेगा RSSB

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अगले दो महीने में कुल 7840 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। किस भर्ती के लिए कितने पद निर्धारित हैं उसकी जानकारी आप नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं।

पद का नाम पदों की संख्या
ग्राम विकास अधिकारी 4000
राजस्थान पटवारी भर्ती 200
राजस्थान एनएचएम 2000
पीटीआई भर्ती 1200
कर सहायक भर्ती 300
राजस्थान कोच भर्ती 140
कुल पद  7840

अगले साल का कैलेंडर भी जल्द होगा जारी

आरएसएसबी के अध्यक्ष अलोक राज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जल्द ही अगले साल का एग्जाम कैलेंडर भी जारी कर दिया जायेगा जिसमें पूरे साल होने वाली भर्तियों की आवेदन, एग्जाम डेट सहित अन्य डिटेल दी जाएगी। इसको ध्यान में रखकर उम्मीदवार भर्ती की तैयारियों कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- ONGC Recruitment 2026: दसवीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए ओएनजीसी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, यहां करें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।