ONGC Recruitment 2026: दसवीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए ओएनजीसी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, यहां करें अप्लाई
ऑयल और नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने 3047 अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम ...और पढ़ें

Oil And Natural Gas Corporation Apprentice Recruitment
HighLights
ओनजीसी में अप्रेंटिस के बंपर पदों पर निकली भर्ती।
10, ITI, डिग्री डिप्लोमा वाले कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ऑयल और नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ओर से अप्रेंटिसशिप के 3047 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 नवंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे बिना देरी करते हुए NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in और NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर पदानुसार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले योग्यता की जांच अवश्य कर लें।
इसके अलावा अभ्यर्थी ONGC की वेबसाइट ongcindia.com और ongcapprentices.ongc.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10वीं/ 12वीं/ ITI/ डिप्लोमा/ बीएससी/ बीई/ बीटेक/ बीबीए आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 29 नवंबर 2002 से 29 नवंबर 2008 के बीच हुआ हो अर्थात अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी पदानुसार योग्यता के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर सूचित किया जायेगा। मेरिट लिस्ट 15 दिसंबर 2026 को जारी होगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भी शामिल होना होगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3047 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
ONGC Recruitment Notification 2026 PDF
स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रतिमाह, तीन वर्षीय डिप्लोमा वालों को 10900 एवं दो वर्षीय आईटीआई वाले उम्मीदवारों को 10560 रुपये प्रतिमाह, ट्रेड अप्रेंटिस एक वर्षीय वाले उम्मीदवारों को 9600 रुपये प्रतिमाह एवं ट्रेड अप्रेंटिस (10वीं, 12वीं) वाले उम्मीदवारों को 8200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।