विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISRO Recruitment 2026: इसरो में टेक्नीशियन-ड्राइवर पदों पर नौकरी पाने का मौका, बढ़िया वेतन के साथ साढ़े 8 घंटे की शिफ्ट और 2 दिन ऑफ

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:01 PM (IST)

इसरो में तकनीशियन एवं ड्राइवर के पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 13 नवंबर तक ...और पढ़ें

इसरो टेक्नीशियन एवं ड्राइवर भर्ती

इसरो टेक्नीशियन एवं ड्राइवर भर्ती

HighLights

  1. 10th-ITI या दसवीं के साथ ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले युवाओं के पास इसरो में नौकरी का मौका।

  2. 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है एप्लीकेशन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत यूआर सेटेलाइट सेंटर (URSC) में टेक्नीशियन एवं ड्राइवर पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 तक फॉर्म एवं शुल्क जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जायेगा।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 61 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से टेक्नीशियन B के लिए 46 पद, हल्के वाहन चालक के लिए 5 पद और हैवी वेहिकल ड्राइवर के लिए 10 पद आरक्षित हैं।

अच्छी सैलरी के साथ 5 डे वर्किंग

इसरो में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सप्ताह में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक काम (5 डे वर्किंग) करना होगा। काम के घंटो की शिफ्ट केवल 8:30 घंटे रहेगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 8:30 से लेकर शाम 5 बजे है। टेक्नीशियन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 प्रति माह के साथ अन्य भत्ते और ड्राइवर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,900 प्रतिमाह सैलरी के साथ अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में टेक्नीशियन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मैट्रिक/ 10th/ SSC/ SSLC के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो। इसके अलावा ड्राइवर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने दसवीं उत्तीर्ण किया हो और साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
इसके अलावा आवेदन की लास्ट डेट 13 नवंबर 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 से कम और अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

फॉर्म भरने का तरीका

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जॉब्स में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन पोर्टल पर क्लिक करें।
  • पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद ऑलरेडी रजिस्टर्ड पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ISRO Recruitment 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा/ कंप्यूटर आधारित परीक्षा/ स्किल टेस्ट/ ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- DR RMLIMS Recruitment 2026: राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, 10th पास भी कर सकते हैं अप्लाई