विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DR RMLIMS Recruitment 2026: राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, 10th पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:40 AM (IST)

राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में नॉन-टीचिंग पदों पर 20 नवंबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है। इस भर्ती में ...और पढ़ें

DR RMLIMS Vacancy 2026

DR RMLIMS Vacancy 2026

HighLights

  1. डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में सरकारी नौकरी पाने का मौका।

  2. मेडिकल के साथ ही नॉन-मेडिकल स्टूडेंट्स भी कर सकते हैं आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। लखनऊ के सरकारी अस्पताल डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट (DRRMLIMS) में विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें नॉन मेडिकल अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं। वैकेंसी के लिए आवेदन जारी हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 नवंबर 2026 निर्धारित है। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट drrmlims.ac.in पर जाकर भरा जा सकता है।

भर्ती विवरण एवं पात्रता

इस भर्ती के माध्यम से कुल 74 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। नियुक्तियां प्रोग्रामर, मेडिकल फिजिसिस्ट, रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर, हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II, स्टेनोग्राफर और रिसेप्शनिस्ट पदों पर होंगी।

एडवर्टीजमेंट नंबर पद का नाम पदों की संख्या सैलरी पात्रता
78/Esbt-2/Rectt/Dr.RMLIMS/2026 प्रोग्रामर 02 पे लेवल-10 ₹56100-₹177500 बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग) या कंप्यूटर एप्लिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो।
79/Esbt-2/Rectt/Dr.RMLIMS/2026 मेडिकल फिजिसिस्ट 01 पे लेवल-10 ₹56100-₹177500 फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की हो। साथ में रेडियोलॉजी/मेडिकल फिजिक्स में पीजी डिप्लोमा और 12 महीने की रेडिएशन थेरेपी डिपार्टमेंट में इंटर्नशिप की हो।
80/Esbt-2/Rectt/Dr.RMLIMS/2026 रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर 01 पे लेवल-10 ₹56100-₹177500 फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री कर चुके हों। रेडियोलॉजिकल/मेडिकल फिजिक्स में पीजी डिप्लोमा और 12 महीने की इंटर्नशिप साथ में आरएसओ योग्यता।
81/Esbt-2/Rectt/Dr.RMLIMS/2026 हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II 32 लेवल-01 ₹18000-₹56900 मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो। अगर सिविल या मिलिट्री हॉस्पिटल या नर्सिंग होम में काम किया हो अच्छा है। यह अनिवार्य नहीं है।
82/Esbt-2/Rectt/Dr.RMLIMS/2026 स्टेनोग्राफर 30 लेवल-04, ₹25500-₹81100 न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो। हिंदी में 80 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश स्टेनोग्राफी आती हो। साथ में 40/35 शब्द प्रति मिनट हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग स्पीड हो। कंप्यूटर एप्लिकेशन का ज्ञान हो।
83/Esbt-2/Rectt/Dr.RMLIMS/2026 रिसेप्शनिस्ट 08 लेवल-05 ₹29200-₹92300 मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री पूरी की हो। पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा जर्नलिज्म/पब्लिक रिलेशन में किया हो।

कैसे करें आवेदन

भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक नीचे दिया जा रहा है।

  • सबसे पहले drrmlims.ac.in/recruitment पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration के सामने Click here पर टैब करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
  • Already Registered? के To Login Click here पर टैब करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

DR RMLIMS Vacancy 2026 Application Link
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

भर्ती में शामिल होने के लिए अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 1180 रुपये, एससी-एसटी को 708 रुपये फीस जमा करनी होगी। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, ये रही उम्र शैक्षिक योग्यता व महत्वपूर्ण डेट्स सहित अन्य डिटेल