Railway Vacancy 2026: आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, इस डेट से शुरू हो सकते हैं आवेदन!
रेलवे में एक और भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। RRB Isolated Categories vacancy के लिए 5 नवंबर ...और पढ़ें

Railway Vacancy 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी।
195 पदों के लिए 5 नवंबर से शुरू हो सकते हैं आवेदन (संभावित)
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी को हमारे देश में अच्छा-खासा महत्व दिया जाता है। इस समय में रेलवे में कई भर्तियां चल रही हैं। इसी के साथ अब आरआरबी की ओर से एक और भर्ती का एलान कर दिया गया है। यह भर्ती आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर होगी जिसके लिए संभावित पद 195 निर्धारित है। बता दें कि, इस भर्ती के लिए अभी तक डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है।
इन डेट्स में लिए जायेंगे आवेदन
शॉर्ट नोटिस के मुताबिक कुल 195 रिक्त पदों के लिए आवेदन 5 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर 2026 तक लिए जायेंगे। आपको बता दें कि यह डेट्स अभी तक टेंटेटिव हैं। विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने पर इसमें बदलाव हो सकता है। हालांकि, इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले उम्मीदवार अपनी तैयारियों को जारी रखें क्योंकि जल्द ही इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं।
आइसोलेटेड कैटेगरी पदों पर आवेदन के लिए योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट होना तक आवश्यक होगा। इसके अलावा भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष वहीं अधिकतम आयु पदानुसार 30/ 32/ 33/ 35/ 40 वर्ष तक हो सकती है। आरक्षित वर्ग को उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
फॉर्म भरने के लिए क्या लगेगी फीस?
इस भर्ती फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये वहीं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 250 रुपये जमा करनी होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
सीबीटी 1 के बाद जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये एवं एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को पूरा 250 रुपये रिफंड कर दिया जायेगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन सिंगल एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जायेगा। जो अभ्यर्थी CBT एग्जाम में सफल होंगे उनको अगले चरण स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट/SST/ परफॉर्मेंस टेस्ट/ टीचिंग स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जायेगा। सभी राउंड के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
