विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Station Master Notification 2026: इंतजार खत्म! स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए इस डेट से शुरू होंगे आवेदन, 1250 पदों पर होगी भर्ती

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:29 PM (IST)

आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर भर्ती का एलान कर दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन 27 अक्टूबर से स्टार्ट कर दिए जायेंगे।

RRB Station Master: रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026

RRB Station Master: रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026

HighLights

  1. स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी।

  2. 1250 रिक्त पदों के लिए 27 अक्टूबर से आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन डेट्स का एलान कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 27 अक्टूबर से स्टार्ट हो जायेंगे जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।

1250 पदों पर होगी भर्ती

वायरल नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेशन मास्टर के 1250 पदों (संभावित) पर भर्ती निकाली जाएगी। पदों का कैटेगरी वाइज विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन जारी साझा किया जायेगा।

स्टेशन पास्टर पदों के लिए एलिजिबिलिटी

स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रूपए और एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। CBT-1 एग्जामिनेशन के बाद जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये एवं एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला उम्मीदवारों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस बार चयन के लिए अभ्यर्थियों को केवल सिंगल एग्जामिनेशन (CBT) में भाग लेना होगा। पहले दो बार सीबीटी परीक्षा पास करनी होती थी। सिंगल एग्जाम में सफल होने पर अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट तैयार कर जारी की जाएगी।

वेतन

स्टेशन मास्टर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार बेसिक सैलरी 35400 प्रदान की जाएगी। हालांकि अन्य भत्ते इत्यादि जोड़कर इन हैंड सैलरी बेसिक सैलरी से ज्यादा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- ICSIL Vacancy 2026: नोएडा के इस संस्थान में फायरमैन पदों पर हो रही भर्ती, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई; 25 अक्टूबर है लास्ट डेट