विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICSIL Vacancy 2026: नोएडा के इस संस्थान में फायरमैन पदों पर हो रही भर्ती, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई; 25 अक्टूबर है लास्ट डेट

Published: Tue, 20 Oct 2026 05:28 PM (IST)

इंटेलिजेंस कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) द्वारा फायरमैन पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें भर्ती में शामिल होने के लिए 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है।

ICSIL Fireman Vacancy 2026

ICSIL Fireman Vacancy 2026

HighLights

  1. इंटेलिजेंस कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड ने निकाली फायरमैन पदों पर भर्ती।

  2. भर्ती में शामिल होने के लिए 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन किया जा सकता है अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। डॉ. डी.पी. रस्तोगी सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी (CRIH), नोएडा में फायरमैन के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 25 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर लें।

फॉर्म भरने से पहले योग्यता कर लें चेक

फायरमैन पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। फायर सेफ्टी में वर्किंग नॉलेज के साथ किसी ऑर्गेनाइजेशन में 1 साल कार्य करने का अनुभव हो। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियम के अनुसार छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 590 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करने की सुविधा प्रदान की गई है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsil.in पर जाएं।
  • होम पेज पर careers में जाकर भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Create an account पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
  • अब अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ICSIL Fireman Application Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थी को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके इंटरैक्शन/ इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। इस भर्ती के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 22,411 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कोर्ट मास्टर पदों पर भर्ती का एलान, 25 अक्टूबर से ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन