सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कोर्ट मास्टर पदों पर भर्ती का एलान, 25 अक्टूबर से ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट मास्टर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती में चयनित होने वाले युवाओं को ...और पढ़ें

Supreme Court of India Recruitment 2026
HighLights
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।
SCI Court Master Recruitment 2026 के लिए आवेदन 25 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) में कोर्ट मास्टर (Court Master) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 25 अक्टूबर से स्टार्ट हो जायेंगे जो निर्धारित अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवा तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की शॉर्टहैंड स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट एवं कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 5 वर्ष कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।
इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 30 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ अनरिजर्व श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले SCI की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिक्रूटमेंट में जाकर Link to submit online application forms for the post of Court Master (Shorthand) पर क्लिक करना है।
- इसके बाद To Register के आगे Click here पर जाकर मांगी गई डिटेल भरनी है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी Already Registered? To Login के आगे Click here पर जाकर अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लेना है।
- इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट एवं शॉर्टहैंड टेस्ट (इंग्लिश) के माध्यम से किया जायेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 11 के अनुसार 67,700 से 2,08,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा। शुरुआती वेतन 67,700 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।
