पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1270 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 7 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट; पात्रता व अन्य डिटेल करें चेक
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में कुल 1270 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 7 अक्टूबर ...और पढ़ें

Punjab and Haryana High Court vacancy
HighLights
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में ग्रेजुएट युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका।
क्लर्क के 1270 रिक्त पदों पर निकली है भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1270 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर सायं 4 से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन सकेंगे।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड
क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीए/ बीएससी या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। 10th लेवल पर पंजाबी सब्जेक्ट पढ़ा हो। कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए। 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार किया जायेगा, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन के साथ पंजाब राज्य के SC/ BC/ OBC/ ESM/ EWS को टोटल 710 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को 875 रुपये जमा करना होगा। अन्य सभी राज्यों या कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1200 रुपये का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) से होकर गुजरना होगा। इस एग्जाम में निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
