विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PSSSB Inspector Recruitment 2026: एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, स्नातक पास युवाओं के लिए मौका

Published: Sat, 14 Feb 2026 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 14 Feb 2026 12:41 PM (IST)

पीएसएसबी की ओर से एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर ...और पढ़ें

PSSSB Inspector Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

PSSSB Inspector Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. कुल 197 पदों पर होगी भर्ती।

  2. आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 मार्च निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) की ओर से एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार पंजाब में बतौर एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 06 मार्च, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 एवं 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।
  • विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैगेटरी वाइज निर्धारित है। जनरल उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1,000 रुपये, एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है।

PSSSB Inspector notification 2026: ऐसे करें खुद अप्लाई

पीएसएसएसबी में एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: RRB NTPC Exam Date 2026: आरआरबी ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 के लिए जारी की एग्जाम डेट, परीक्षा इस दिन से होगी शुरू