RRB NTPC Exam Date 2026: आरआरबी ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 के लिए जारी की एग्जाम डेट, परीक्षा इस दिन से होगी शुरू
आरआरबी ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के ...और पढ़ें

RRB NTPC Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी जानकारी।
HighLights
परीक्षा 16 मार्च से होगी शुरू।
27 मार्च तक आयोजित कराई जाएगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने (RRB NTPC CBT-I 2026) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे जल्द ही सीबीटी-1 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 5810 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही सीबीटी-1 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब परीक्षा तिथियों के आधार अपनी तैयारी के लिए एक सुनियोजित रणनीति बना सकते हैं।
इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
आरआरबी की ओर से (RRB NTPC Graduate Level CBT-I) की परीक्षा देशभर में 16 मार्च से शुरू हो जाएगी। यह परीक्षा 27 मार्च, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब एग्जाम शेड्यूल के आधार पर अपनी तैयारी को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।
कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। इसके साथ ही परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
सीबीटी-1 एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता विषय से 40 अंकों के प्रश्न, गणित विषय से 30 अंकों के प्रश्न और रीजनिंग विषय से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड से संबंधित ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
