विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस SI, एक्साइज इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर सहित अन्य पदों पर भर्ती का एलान; 1 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे आवेदन

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:26 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Nov 2026 11:39 AM (GMT+05:30)

पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें 12th पास और स्नातक पास आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म 1 दिसंबर से लिए जायेंगे।

Police Bharti 2026

Police Bharti 2026

HighLights

  1. पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान।

  2. 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक लिए जायेंगे आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पुलिस विभाग में पुलिस उप निरीक्षक, एक्साइज इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से स्टार्ट की जाएगी जो 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार तय तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन पत्र भर सकेंगे।

कुल 200 पदों पर होनी है भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार पद का विवरण निम्नलिखित है।

यहाँ दी गई छवि की टेबल ठीक उसी रूप में (as it is) प्रस्तुत है:
पद/ विभाग का नाम पदों की संख्या
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष / महिला) (उत्तराखण्ड पुलिस विभाग) 93
उप निरीक्षक अभिसूचना (पुरुष / महिला) (उत्तराखण्ड पुलिस विभाग) 19
प्लाटून कमाण्डर (पुरुष) पीएसी / आईआरबी (उत्तराखण्ड पुलिस विभाग) 81
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (उत्तराखण्ड पुलिस विभाग) 05
उप आबकारी निरीक्षक (आबकारी विभाग, उत्तराखण्ड) 02
योग 200

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। भूतपूर्व सैनिकों के लिए योग्यता 12th पास है।

उप आबकारी निरीक्षक पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद् से 12th पास किया हो और उम्र 21 से लेकर 42 साल के बीच हो। अन्य डिटेल जैसे शारीरिक योग्यता के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की डेट 25 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तिथि 01 दिसंबर 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2026 
आवेदन में करेक्शन करने की डेट्स  04 से 06 जनवरी 2027
लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि  18 अप्रैल 2027

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीएच वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी। अनाथ अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

Notification Link

1 लाख 42 तक मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में चयनित होने पर उम्मीदवारों को पदा के अनुसार 29,200 रुपये से लेकर 1,42,400 तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- पुलिस कॉन्स्टेबल के 13152 पदों पर भर्ती का एलान, 26 नवंबर से शुरू हो जाएंगे आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।