विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस कॉन्स्टेबल के 13152 पदों पर भर्ती का एलान, 26 नवंबर से शुरू हो जाएंगे आवेदन

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:21 PM (GMT+05:30)

पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कॉन्स्टेबल, जेल सिपाही सहित अन्य पदों के लिए आवेदन 26 नवंबर से शुरू हो रहे हैं।

police constable bharti 2026

police constable bharti 2026

HighLights

  1. 12वीं, ग्रेजुएट के पास पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. 26 नवंबर से 16 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं फॉर्म।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (GPRB) की ओर से कॉन्स्टेबल के 13152 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन 26 नवंबर से स्टार्ट हो जायेंगे। इसके बाद उम्मीदवार OJAS पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 16 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

योग्यता एवं मापदंड

LRD कॉन्स्टेबल, जेल सिपाही पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 12th क्लास, टेक्निकल पोस्ट पर आवेदन के लिए 12th के साथ मोटर मैकेनिक ट्रेड में सर्टिफिकेट और अप्रेंटिस की हो। इसके साथ ही PSI और जेलर ग्रुप 2 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो।

भर्ती विवरण

पद (Post) रिक्तियां (Vacancies)
पुलिस कांस्टेबल (Unarmed Police Constable)
8,233
सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल (Armed Police Constable)
1,132
एसआरपीएफ कांस्टेबल (SRPF Constable)
3,107
जेल सिपाही (पुरुष) (Jail Sepoy - Male)
251
जेल सिपाही (महिला/मैट्रन) (Jail Sepoy - Female/Matron)
29
हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक (Head Constable Driver Mechanic)
133
मोटर परिवहन पर्यवेक्षक (Motor Transport Supervisor)
26
पीएसआई (Unarmed PSI)
225
जेलर ग्रुप-2 (महिला) (Jailor Group-2 - Female)
16
कुल (Total)
13152

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी, SEBC वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन फिजिकल, रनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Railway Jobs 2026: कल है स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट, जल्द कर लें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।