विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ONGC Vacancy 2026: अप्रेंटिसशिप के 3,047 पदों पर आवेदन करने का कल आखिरी मौका, यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का आसान प्रोसेस

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:41 PM (IST)

अप्रेंटिसशिप के 3,047 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 20 नवंबर तक आखिरी मौका है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

ONGC Apprentice Recruitment 2026

ONGC Apprentice Recruitment 2026 

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट कल।

  2. कुल 3,047 उम्मीदवारों का होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिसशिप के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 20 नवंबर है। जिन युवाओं ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये 3000 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिन युवाओं के पास पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट है। वे इन पदों पर आवेदन करने के पात्र है।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

ग्रेजुएट अप्रेंटिस को प्रतिमाह 12,300 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को प्रतिमाह 10,900 रुपये, कक्षा 10वीं/12वीं पास ट्रेड अप्रेंटिस को प्रतिमाह 8,200 रुपये, आईटीआई ट्रेड एक वर्ष के अप्रेंटिस को प्रतिमाह 9,600 रुपये और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस को प्रतिमाह 10,560 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

इस अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं/12/स्नातक/डिप्लोमा या आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

न्यूनतम आयु

अप्रेंटिसशिप के लिए युवाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 29 नवंबर, 2026 के आधार पर तय की गई है।

इन 5 स्टेप्स से करें अप्लाई

अप्रेंटिसशिप में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल तक आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ongcapprentices.ongc.co.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: रेलवे में 2,861 पदों पर निकली भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन; न्यूनतम 15 साल के युवा भी कर सकते हैं अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।