रेलवे में 2,861 पदों पर निकली भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन; न्यूनतम 15 साल के युवा भी कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में कुल 2,861 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम 15 साल के युवा भी अप्लाई कर सकते हैं।
-1795085226644_m.webp)
Central Railway Apprentice 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
रेलवे में कुल 2,861 पदों पर निकली भर्ती।
10वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने कुल 2,861 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन को शुरू कर दिया है। जो युवा रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे इन पदों के लिए तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 दिसंबर, 2026 है। सभी युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए
इन पदों पर नौकरी करने के लिए युवाओं की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 03 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
कक्षा 10वीं उत्तीर्ण भी कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष कक्षा 12वीं न्यूनतन 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
रिजर्व कैटेगरी को नहीं जमा करनी होगी फीस
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है, जबकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
मेरिट के आधार पर होगा चयन
युवाओं का चयन बगैर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। युवाओं का चयन करने के लिए पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। वे रेलवे में इस अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य माने जाएंगे।
इतना मिलेगा स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,600 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गरीब ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी ITI टॉपर, संस्कृत में गोल्ड मेडलिस्ट; अब PM मोदी करेंगे सम्मानित
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।