विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA Recruitment 2026: एनटीए में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 1 दिसंबर तक अप्लाई करने का मौका; पात्रता उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:21 PM (GMT+05:30)

एनटीए की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार 01 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

NTA Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

NTA Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. एनटीए में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

  2. अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने डायरेक्टर ग्रुप-ए, ज्वाइंट डायरेक्टर और रिसर्च साइंटिस्ट ग्रुप-सी आदि पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार एनटीए में नौकरी करना चाहते हैं। वे इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 01 दिसंबर, 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए आयु-सीमा

एनटीए में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

डायरेक्टर ग्रुप-ए, ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, सीनियर सुपरिटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही रिसर्च साइंटिस्ट ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए।

NTA Recruitment 2026 Notification

कैसे करें अप्लाई

एनटीए में विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम में आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. ऑफलाइन माध्यम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
  2. फॉर्म में दी गई जानकारी को ध्यान से भर लें।
  3. निर्धारित दस्तावेजों के साथ फोर्म को पोस्ट द्वारा एनटीए के कार्यालय भेजें।
  4. एनटीए द्वारा दिए गए ईमेल administration@nta.ac.in पर भी फॉर्म ईमेल करना अनिवार्य है।

 कितने पदों पर होगी भर्ती

एनटीए द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक कुल 13 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें डायरेक्टर ग्रुप-ए के लिए कुल 07 पद, ज्वाइंट डायरेक्टर के लिए कुल 03 पद, रिसर्च साइंटिस्ट के लिए 1 पद, डिप्टी डायरेक्टर के लिए 1 पद और सीनियर सुपरिटेंडेंट के लिए 1 पद आरक्षित किया गया है।

यह भी पढ़ें- SSC GD Admit Card 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पीईटी और पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 26 नवंबर को होगा एग्जाम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।