SSC GD Admit Card 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पीईटी और पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 26 नवंबर को होगा एग्जाम
एसएससी की ओर से SSC GD PET/PST Admit Card 2026 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।

SSC GD PET PST Admit Card 2026: यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।
HighLights
जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
26 नवंबर को होगा एग्जाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमिशन SSC की ओर से एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर SSC GD PET/PST Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जीडी पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्रलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC GD PET/PST Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर एओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगा पीईटी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। पीईटी परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट के भीतर 5 किमी दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके साथ ही पीएसटी परीक्षा में उम्मीदवारों की उंचाई और वजन का परीक्षण किया जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों की उंचाई 170 सेमी और महिला उम्मीदवारों की उंचाई 157 सेमी निर्धारित है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर नाम आदि की जांच ध्यान से कर लें।