RSSB Teaching Associate Admit card 2026: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
राजस्थान टीचिंग एसोसिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एडनमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB Teaching Associate Admit card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
टीचिंग एसोसिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
कुल 3540 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से टीचिंग एसोसिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा के जरिये कुल 3540 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए 6 स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RSSB Teaching Associate Admit card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
कब होगी परीक्षा
टीचिंग एसोसिएट परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर और 07 से 21 दिसंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से राजस्थान का सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय से सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 375 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की कटौती भी की जाएगी। पेपर-1 कुल 75 अंकों के लिए और पेपर-2 कुल 300 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।