विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan Board Date Sheet 2027: राजस्थान कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:44 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 12 Nov 2026 04:49 PM (GMT+05:30)

राजस्थान बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑफिशियल डेटशीट जल्द ही जारी की जा सकती है। छात्र ...और पढ़ें

Rajasthan Board Date Sheet 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।

Rajasthan Board Date Sheet 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. फरवरी माह से शुरू हो सकती है बोर्ड परीक्षा।

  2. दो शिफ्ट में होगा बोर्ड परीक्षा का संचालन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एवं छात्राएं बेसब्री से ऑफिशियल डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से डेटशीट जारी करने से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट दिसंबर माह के शुरुआती दिनों में जारी की जा सकती है।

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

राजस्थान कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑफिशियल डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Rajasthan 10th 12th Date Sheet 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  4. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब शुरू होगा बोर्ड एग्जाम

राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी माह से शुरू की जा सकती है। बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च माह तक किया जाता है। इसके साथ ही यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाती है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 तक संचालित की जाती है।

जल्द शुरू होगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी माह से शुरू की जा सकती है। बता दें, बोर्ड परीक्षा तिथि के साथ-साथ प्रैक्टिल परीक्षा की तिथि भी ऑफिशियल डेटशीट पर उपलब्ध होगी।

छात्र एवं अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड परीक्षा तिथि से संबंधित ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: ICSE Class 10th Date Sheet 2027: आईसीएसई क्लास 10th बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।