ICSE Class 10th Date Sheet 2027: आईसीएसई क्लास 10th बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम
आईसीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया गया है। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

ICSE Class 10th Date Sheet 2027: यहां से करें डेटशीट डाउनलोड।
HighLights
15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा।
कुल 76 विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईसीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए एक अहम खबर है। दरअसल काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) की ओर से ICSE Class 10th Date Sheet 2027 की घोषणा कर दी गई है। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने वाली है। सीआईएससीई की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 31 मार्च, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी।
कितने एग्जाम सेंटर में आयोजित होगी परीक्षा
आईसीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन कुल 2,835 एग्जाम सेंटर में किया जाएगा। इस बार कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 2,69,955 छात्र शामिल होंगे। कक्षा दसवीं यानी आईसीएसई की परीक्षा कुल 76 विषयों के लिए आयोजित कराई जाएगी।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें ICSE डेटशीट
आईसीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा की डेटशीट छात्र एवं अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां डेटशीट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
- आईसीएसई कक्षा 10वीं की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जामिनेशन सेक्शन पर ICSE Examination सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ICSE Class 10th Date Sheet 2027 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
परीक्षा समय में हुआ बदलाव
आईसीएसई परीक्षा के समय में इस बार बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्रों को सुबह 10 बजे प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद 10.15 बजे छात्र उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिख सकेंगे। बता दें, इससे पहले प्रश्न-पत्र पढ़ने का समय 10.45 और उत्तर लिखने का समय 11 बजे निर्धारित था। लेकिन इस बार आईसीएसई 2027 की बोर्ड परीक्षा समय में बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें: ICSE ISC Date Sheet 2027: आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, इस डेट से शुरू होगा एग्जाम