ICSE ISC Date Sheet 2027: आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, इस डेट से शुरू होगा एग्जाम
सीआईएससीई की ओर से ICSE 10th 12th Date Sheet 2027 का एलान कर दिया गया है। छात्र एवं छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSE 10th 12th Date Sheet 2027: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
15 फरवरी से शुरू होगी कक्षा 10वीं की परीक्षा।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डेटशीट डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) की ओर से ICSI कक्षा 10वीं एवं ISC कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑपिशियल डेटशीट का एलान कर दिया गया है। जो छात्र कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर ICSE 10th 12th Date Sheet 2027 डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दे, कक्षा दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 09 फरवरी, 2027 से शुरू हो जाएगी। छात्र एवं छात्राएं ऑफिशियल डेटशीट के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।
इतने छात्र होंगे शामिल
सीआईएससीई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 3,79,980 छात्र शामिल होंगे। इसमें कक्षा दसवीं के छात्रों की संख्या 2.70 लाख और कक्षा 12वीं के छात्रों की संख्या कुल 1.1 लाख है। कक्षा दसवीं की परीक्षा कुल 76 विषयों के लिए और कक्षा बारहवीं की परीक्षा कुल 60 विषयों के लिए संचालित की जाएगी।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें डेटशीट
आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
- आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जामिनेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ICSE 10th 12th Date Sheet 2027 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
The Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) has announced the schedule for the Indian Certificate of Secondary Education (ICSE – Class X) and Indian School Certificate (ISC – Class XII) Year 2027 Examinations. A total of 379,980 candidates will appear for the two examinations, reaffirming the CISCE's extensive reach and its continued commitment to delivering credible, fair and high-quality school-level assessments. The ICSE Year 2027 Examination will see 2.70 lakh candidates from 3,106 affiliated schools, while more than 1.1 lakh candidates from 1,651 schools will appear for the ISC examination. The ICSE examination will cover 76 subjects / papers, while the ISC examination will feature 60 subjects, reflecting the breadth and diversity of academic disciplines offered by CISCE. The ICSE Year 2027 Examination will commence on Monday, 15 February 2027, and conclude on Wednesday, 31 March 2027. The examination will be conducted across 2,835 examination centres in India and overseas.
— ANI (@ANI) November 10, 2026
इस डेट तक आयोजित होगी परीक्षा
आईसीएसई परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 31 मार्च, 2027 तक कुल 2,835 एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही आईएससी यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 09 फरवरी से लेकर 08 अप्रैल, 2027 तक कुल 1,477 एग्जाम सेंटर में किया जाएगा।