विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Patwari Recruitment 2023: आज से करें पटवारी व अन्य के 9073 पदों के लिए आवेदन, जानें योग्यता

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Wed, 04 Jan 2023 02:31 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jan 2023 07:46 AM (IST)

MP Patwari Recruitment 2023 मध्य प्रदेश में पटवारी और अन्य पदों की 9 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती के ...और पढ़ें

एमपी पटवारी भर्ती 2023 के लिए स्नातक उम्मीदवार करें आवेदन।
एमपी पटवारी भर्ती 2023 के लिए स्नातक उम्मीदवार करें आवेदन।

एजुकेशन डेस्क। MP Patwari Recruitment 2023: पटवारी की सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। मध्य प्रदेश सरकार के अधीन सम्बन्धित विभाग में पटवारी समेत कई अन्य पदों की कुल 9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया वीरवार, 5 जनवरी 2023 से शुरू होने जा रही है। आवदेन के इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से या सीधे मध्य प्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल, peb.mponline.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे। मण्डल द्वारा इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 जनवरी निर्धारित है।

एमपी पटवारी व अन्य भर्ती 2023 अधिसूचना लिंक

एमपी पटवारी व अन्य भर्ती 2023 आवेदन लिंक

मध्य प्रदेश पटवारी व अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 560 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 310 रुपये ही। निर्धारित तिथि तक आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने सबमिट किए गए अफ्लीकेशन में आवश्यक त्रुटि सुधार या जरूरी संशोधन 24 जनवरी 2023 तक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - MPPEB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश वन और जेल विभागों में 10वीं पास के लिए 2112 सरकारी नौकरियां, अधिसूचना जारी

MP Patwari Recruitment 2023: मध्य प्रदेश में पटवारी व अन्य भर्ती के लिए योग्यता

एमपीईएसबी के पटवारी पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक और हिंदी टाइपिंग व कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में आइटीआइट या डिप्लोमा या डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में एमपी सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

यह भी पढ़ें - MPPSC Notification 2023: एमपी राज्य, वन और अभियांत्रिकी सेवा परीक्षाओं के लिए अधिसूचनाएं जारी, आवेदन इस दिन से

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।