विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस सरकारी संस्थान में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई; 70 हजार तक मिल सकती है सैलरी

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:52 PM (GMT+05:30)

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 12th से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट युवा तक अप्लाई कर सकते हैं।

Manit Recruitment 2026

Manit Recruitment 2026

HighLights

  1. भोपाल के शैक्षिक संस्थान MANIT ने नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती।

  2. 10 दिसंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं। भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस निर्धारित अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। विभिन्न पदों के लिए पात्रता रखने वाले उम्मीदवार तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट manit.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

पात्रता एवं मानदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने बैचलर डिग्री/ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/ बीई/ बीटेक/ 12th/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि प्राप्त किया हो। इसके साथ ही 10 दिसंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 27/33 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है। आप पद के अनुसार पात्रता की जांच के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

भर्ती विवरण

पद का नाम पदों की संख्या
सुप्रीटेंडेंट 4
सीनियर असिस्टेंट 5
जूनियर असिस्टेंट 6
टेक्निकल असिस्टेंट 4
SAS असिस्टेंट 2
लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट 5
सीनियर टेक्नीशियन 16
टेक्नीशियन 13

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए डायरेक्ट पोर्टल ibpsreg.ibps.in/manitboct26/ पर जाएं।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर जाएं और जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
  • इसके बाद Login for already Registered Candidates पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • निर्धारित फीस, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

MANIT Vacancy 2026 Application Form
Notification PDF

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1170 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ पीएच को 885 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- इस राज्य में कॉन्स्टेबल सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 25 नवंबर से भरे जा सकेंगे फॉर्म; 12वीं पास कर पाएंगे अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।