Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LIC AAO Notification 2023: एलआइसी में 300 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती हेतु आवेदन शुरू, देखें अधिसूचना

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 12:15 PM (IST)

    LIC AAO Notification 2023 PDF भारतीय जीवन बीमा निगम में 300 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना आज 15 जनवरी 2023 को जारी की गई और इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो गई है।

    Hero Image
    LIC AAO Notification 2023: एलआइसी एएओ नोटिफिकेशन डाउनलोड करने और अप्लीकेशन सबमिट करने के लिए वेबसाइट, licindia.in पर विजिट करें।

    एजुकेशन डेस्क। LIC AAO Notification 2023 PDF: एलआइसी में सरकारी नौकरी के इच्छुक या एलआइसी एएओ भर्ती 2023 परीक्षा की तैयारी जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) ने 300 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 15 जनवरी 2023 से शुरू कर दी है। निगम द्वारा एलआइसी एएओ नोटिफिकेशन 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, licindia.in पर जारी किया गया और इसके साथ ही एलएआइसी एएओ अप्लीकेशन 2023 के लिए के लिए लिंक को इस वेबसाइट के कैरियर पेज पर एक्टिव भी कर दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन 31 जनवरी 2023 तक सबमिट कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LIC AAO Notification 2023: एलआइसी एएओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

    एलएआइसी एएओ भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को अप्लीकेशन पेज पर अप्लाई करने के दौरान पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। साथ ही, इसी दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क 700 रुपये + जीएसटी) का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एसएसी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 80 रुपये + जीएसटी ही है। अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों के इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें - SGPGI Recruitment 2023: पीजीआइ लखनऊ में निकली 905 पदों की भर्ती, करें आवेदन, देखें अधिसूचना

    LIC AAO Notification 2023: एलआइसी एएओ भर्ती के लिए आवेदन से पहले जानें योग्यता

    एलआइसी एएओ नोटिफिकेशन 2023 के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए एलआइसी एएओ अधिसूचना 2023 पीडएफ लिंक पर जाएं।

    यह भी पढ़ें - UP Panchayat Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में 3544 पंचायत सहायक, एकाउंटेंट/DEO की भर्ती, आवेदन 17 जनवरी से