विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, 15 नवंबर तक अप्लाई करने का मौका

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:21 PM (IST)

झारखंड में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया ...और पढ़ें

JRHMS Specialist Medical Officer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

JRHMS Specialist Medical Officer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. 15 नवंबर तक अप्लाई करने का मौका।

  2. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) की ओर से स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया था।

वे JRHMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 नवंबर, 2026 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

कितनी होनी चाहिए उम्र

स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 23 से 64 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

jharkhand

कितने पदों पर होगी भर्ती

जेआरएचएमएस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 106 पद और नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 200 पद आरक्षित किए गए हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 3 लाख रुपये का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई

स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें- RRB ALP Answer Key 2026: आज शाम 7 बजे जारी होगी एएलपी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की, 19 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।