विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में एसआई एवं कॉन्स्टेबल पदों पर कल से शुरू होंगे आवेदन, पात्रता सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक

Published: Thu, 14 Nov 2024 12:52 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2024 12:53 PM (IST)

आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर (SI) कॉन्स्टेबल हेड कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन ...और पढ़ें

ITBP Recruitment 2024 के लिए आवेदन कल से होंगे शुरू।
ITBP Recruitment 2024 के लिए आवेदन कल से होंगे शुरू।

HighLights

  1. आईटीबीपी में एसआई, कॉन्स्टेबल एवं हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का एलान।
  2. 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक आवेदन का रहेगा मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) की ओर से सब-इंस्पेक्टर (SI), हेड कॉन्स्टेबल एवं कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली गई गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 15 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी आईटीबीपी में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर आईटीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार्य होगा।

पात्रता एवं मापदंड

कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन) पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। हेड कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन) पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स विषयों से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा एसआई (टेलिकम्युनिकेशन) पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने साइंस में बैचलर डिग्री/ कंप्यूटर एप्लीकेशन में बैचलर डिग्री/ संबंधित क्षेत्र में बीई आदि किया हो। पात्रता एवं मापदंड की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

आयु सीमा

सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच, हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच एवं कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 526 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • सब-इंस्पेक्टर (टेलिकम्युनिकेशन), मेल: 78 पद
  • सब-इंस्पेक्टर (टेलिकम्युनिकेशन), फीमेल: 14 पद
  • हेड कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन), मेल: 325 पद
  • हेड कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन), फीमेल: 58 पद
  • कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन), मेल: 44 पद
  • कॉन्स्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन), फीमेल: 7 पद

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपको सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करके अन्य जानकारी भरें और फॉर्म को पूर्ण कर लें। अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें- Railway Vacancy 2024: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती का एलान, 10th-ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई