विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ITBP Driver Recruitment 2024: आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 545 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन

Published: Fri, 13 Sep 2024 04:53 PM (IST)

आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। 10वीं उत्तीर्ण ...और पढ़ें

ITBP Driver Recruitment 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
ITBP Driver Recruitment 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल ड्राइवर पदों पर निकाली भर्ती।
  2. आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से की जाएगी शुरू।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। आईटीबीपी की ओर से कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 545 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले महीने 8 अक्टूबर 2024 से शुरू की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

कॉन्स्टेबल ड्राइवर पदों के लिए योग्यता

ITBP Constable Driver Recruitment 2024 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना अभी अनिवार्य है। उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से कम और 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार निर्धारित वर्षों की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पीईटी/ पीएसटी, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ड्राइविंग टेस्ट एवं मेडिकल एग्जामिनेशन से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी। रिक्त पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 3 के अनुसार 21700- 69100 प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते सकते हैं। आवेदन शुल्क के भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।    

यह भी पढ़ें- कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन में स्टेशन मास्टर, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, आवेदन 16 सितंबर से

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।