ISRO Recruitment 2026: इसरो में एमटीएस और टेक्निकल असिस्टेंट सहित कई पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता सहित अन्य डिटेल
इसरो में एमटीएस और टेक्निकल असिस्टेंट सहित कई पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

ISRO SDSC SHAR Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
इसरो में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
कुल 97 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के अंतर्गत सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार SDSC SHAR में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिगं और एमटीएस सहित कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों का सपना इसरो में नौकरी करना है। वे ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 09 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा, बीएससी पूरा किया होना चाहिए। इसके साथ ही एमटीएस और ड्राइवर व अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु-सीमा
पदानुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 एवं 35 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले shar.gov.in या apps.shar.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों अप्लाई लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में सबमिट बटन करके क्लिक करके भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
