विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस के 409 पदों पर आवेदन स्टार्ट, बिना परीक्षा इंटरव्यू के होगा चयन; जल्द करें अप्लाई

Published: Mon, 16 Nov 2026 01:11 PM (IST)

आईओसीएल में अप्रेंटिसशिप के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू ...और पढ़ें

IOCL Apprentice Recruitment 2026

IOCL Apprentice Recruitment 2026

HighLights

  1. आईओसीएल में अप्रेंटिस पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. 10th-ITI से लेकर ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर तक कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन ऑयल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। दसवीं/ITI, 12वीं, डिग्री या डिप्लोमा होल्डर ऐसे युवा जो नौकरी की तलाश में हैं वे इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन के लिए NAPS/ NATS पोर्टल पर एनरोल होना अनिवार्य है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 12 दिसंबर 2026 (शाम 5 बजे तक) है। 

भर्ती के लिए योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पद के अनुसार 10th के साथ ITI/ 12वीं/ B.A./B.Sc./B.Com/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ डिग्री आदि प्राप्त किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 30 नवंबर 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए जा रहे पोर्टल पर जाकर खुद को एनरोल कर लें।
ट्रेड अप्रेंटिस - Data Entry Operator at NAPS portal: apprenticeshipindia.gov.in/
टेक्नीशियन अप्रेंटिस - Diploma at NATS portal: nats.education.gov.in/student_register.php)
ग्रेजुएट अप्रेंटिस at NATS portal: nats.education.gov.in/student_register.php)

एनरोल होने के बाद उम्मीदवार link https://forms.cloud.microsoft/r/5nNkU44Cuc पर जाकर फॉर्म एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों को भेजकर फॉर्म को सबमिट कर दें।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

बिना एग्जाम एवं इंटरव्यू के होगा चयन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के होगा। शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इस प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

यह बीच पढ़ें- UP RO ARO Form 2026: यूपी आरओ-एआरओ फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।