विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IIT Kanpur Recruitment 2023: आइआइटी कानपुर में 131 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 9 जनवरी तक

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Mon, 12 Dec 2022 08:49 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jan 2023 06:51 AM (IST)

IIT Kanpur Recruitment 2023 उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान द्वारा 131 पदों पर भर्ती के लिए ...और पढ़ें

आइआइटी कानपुर भर्ती 2023 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, , iitk.ac.in पर करें।
आइआइटी कानपुर भर्ती 2023 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, , iitk.ac.in पर करें।

एजुकेशन डेस्क। IIT Kanpur Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के मौकों या आइआइटी कानपुर भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर ने लेवल 3, लेवल 6 और लेवल 10 के अंतर्गत विभिन्न पदों की कुल 131 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान द्वारा जूनियर टेक्निशियन, जूनियर इंजीनियर समेत कई अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 9 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट, iitk.ac.in पर शुरू की गई और इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 9 जनवरी 2023 की शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। विज्ञापित पदों में से सबसे अधिक 100 रिक्तियां जूनियर टेक्निशियन की हैं।

इससे पहले, आइआइटी कानपुर ने जूनियर टेक्निशियन समेत इन पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन सं.2/2022 जारी किया था, जिसके लिए विस्तृत अधिसूचना संस्थान से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की। इस अधिसूचना के मुताबिक विज्ञापित पदों की घोषित रिक्तियों के लिए निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नियमित आधार पर की जानी है। हालांकि, आरंभ में एक वर्ष के लिए उम्मीदवारों को प्रोबेशन के आधार पर तैनाती दी जाएगी, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - SGPGI Recruitment 2023: पीजीआइ लखनऊ में निकली 905 पदों की भर्ती, करें आवेदन, देखें अधिसूचना

IIT Kanpur Recruitment 2023: पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या

  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर – 4 पद
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार (पीके केलकर लाइब्रेरी) – 1 पद
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार – 3 पद
  • मेडिकल ऑफिसर – 3 पद
  • जूनियर इंजनियर – 10 द
  • जूनियर टेक्निकल सुप्रींटेंडेंट (डीओआइपी) – 4 पद
  • फिजिकल ट्रेनिंग इंसट्रक्टर – 2 पद
  • स्टाफ नर्स – 4 पद
  • जूनियर टेक्निशियन – 100 पद

यह भी पढ़ें - MP Patwari Recruitment 2023: यहां करें पटवारी व अन्य के 9073 पदों के लिए आवेदन, जानें योग्यता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।