विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT Jodhpur Recruitment 2026: आईआईटी जोधपुर में नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 1 अक्टूबर से

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:00 PM (IST)

आईआईटी जोधपुर में नॉन फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 1 अक्टूबर से स्टार्ट हो जायेंगे।

IIT Jodhpur Vacancy 2026

IIT Jodhpur Vacancy 2026

HighLights

  1. आईआईटी जोधपुर में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

  2. 1 से 30 अक्टूबर तक रहेगा आवेदन का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जोधपुर की ओर से नॉन-फैकल्टी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। संस्थान की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर 2026 तक लिए जायेंगे। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 20 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार वेकैंसी डिटेल निम्नलिखित है-

पद पद कोड अधिकतम आयु सीमा वेतन स्तर रिक्तियां
सहायक कुलसचिव 6401 45 वर्ष लेवल 10 2
परामर्शदाता 6402 40 वर्ष लेवल 10 2
चिकित्सा अधिकारी 6403 45 वर्ष लेवल 10 + एनपीए 1
सहायक प्रबंधक (आईसीटी) - सिस्टम प्रशासन 6404 35 वर्ष लेवल 8 1
सहायक प्रबंधक (आईसीटी) - नेटवर्किंग 6405 35 वर्ष लेवल 8 1
वेब प्रोग्रामर 6406 35 वर्ष लेवल 8 1
कनिष्ठ अधीक्षक 6407 35 वर्ष लेवल 6 4
कनिष्ठ तकनीकी अधीक्षक (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग) 6408 35 वर्ष लेवल 6 1
वरिष्ठ सहायक 6409 30 वर्ष लेवल 5 6
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग) 6410 27 वर्ष लेवल 3 1

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन के साथ दी जाएगी। डिटेल्ड अधिसूचना आवेदन शुरू होने के साथ या उससे पहले उपलब्ध करवाई जा सकती है। इसके अलावा पद के अनुसार पद के अनुसार ऊपरी आयु 27/ 30/ 35/ 40/ 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन आने के बाद उसका अवलोकन अवश्य कर लें। 

यह भी पढ़ें- PCI Vacancy 2026: भारतीय प्रेस परिषद में ASO पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट युवा ले सकते हैं भर्ती में भाग

यह भी पढ़ें- यूपीएससी ने लॉ ऑफिसर-स्पेशलिस्ट समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, पात्रता फीस व अन्य डिटेल करें चेक; 16 अक्टूबर है लास्ट डेट