विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICAR में टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें योग्यता फीस आवेदन सहित पूरी डिटेल

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:51 PM (IST)

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड की ओर से टेक्नीशियन असिस्टेंट/ टेक्निकल असिस्टेंट के 1393 पदों पर भर्ती निकली है जिसमें शामिल होने के लिए 17 दिसंबर 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है।

ASRB Vacancy 2026

ASRB Vacancy 2026

HighLights

  1. एएसआरबी में टेक्निकल असिस्टेंट एवं टेक्नीशियन असिस्टेंट के 1393 पदों पर हो रही भर्ती।

  2. ऑनलाइन माध्यम से 18 दिसंबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड यानी कि ASRB की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट एवं सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1393 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से टेक्नीशियन असिस्टेंट के लिए 1254 पद और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 139 पद आरक्षित हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 18 नवंबर 2026
फॉर्म और फीस भरने की अंतिम तिथि  17 दिसंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट्स  18 से 20 दिसंबर 2026
सीबीटी एग्जामिनेशन की डेट  फरवरी 2027 
मेंस एग्जाम डेट  घोषित की जाएगी 

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होम पेज पर What's New में जाकर भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • New Candidate में क्रिएट योर OTR ID पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ICAR recruitment 2026 Application Form
Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

सामान्य/ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार जो एक पद के लिए आवेदन करेंगे उनको 300 रुपये और दोनों पद के लिए फॉर्म भरने पर 600 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को एक पोस्ट के लिए 150 रुपये और दोनों पोस्ट के लिए 300 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ट्रांसजेंडर/ महिला उम्मीदवार/भूतपूर्व सैनिक इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रेलवे में 4651 पदों पर 11 दिसंबर तक आवेदन का मौका, बिना परीक्षा इंटरव्यू के डायरेक्ट होगा चयन; जल्द करें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।